HTET News Update: एचटेट बायोमेट्रिक सत्यापन का दूसरा दिन, 22 जिलों में 12 अगस्त तक प्रक्रिया; पढ़ें पूरी जानकारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय भिवानी में अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन जारी। जानें जरूरी दिशा-निर्देश और पूरी प्रक्रिया।
 
भिवानी बोर्ड मुख्यालय न्यूज़

भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रही। प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक में करीब 20 मिनट लग रहे हैं। इसकी वजह सर्वर की धीमी गति बताई जा रही है।

कंपनी ने बायोमेट्रिक के लिए चार काउंटर लगाए हैं। मुख्य द्वार पर एक अलग काउंटर है जहां अभ्यर्थियों की जरूरी जानकारी दर्ज की जा रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 4 और 5 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 आयोजित की थी।

परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले बोर्ड ने तीन दिन तक अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय पर भिवानी के अभ्यर्थियों ने सत्यापन कराया।

बोर्ड ने प्रदेश के 22 जिलों में 10 से 12 अगस्त तक बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा कराने के लिए केंद्र बनाए हैं। अभ्यर्थियों के लिए सत्यापन के दौरान मूल प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।