Weather Update: देश के इन राज्यों में होगी अगले 5 दिनों तक बारिश , देखें देशभर का मौसम पूर्वानुमान

 
Weather Update:  देश के इन राज्यों में होगी अगले 5 दिनों तक बारिश , देखें देशभर का मौसम पूर्वानुमान

♦️IMD Cyclonic Storm Alert

देशभर में मानसून की विदाई के बाद पूरे भारत में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर चक्रवाती तूफान के एक्टिव होने का अलर्ट दिया है। बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसके चलते पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा और समुद्र तटीय राज्यों में बारिश होगी। आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी है। ऐसे में चक्रवाती तूफान एक बार फिर तबाही मचाने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने 12 नवंबर तक साउथ इंडिया और नॉर्थ इंडिया के राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि मौसम का कैसे रहेगा हाल.

5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के सेंटर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति बन रही है। इसके प्रभाव से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा और हवाओं का चक्रवात बनेगा, जिसके असर से 12 नवंबर तक केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुदुचेरी, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तूफान हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बिजली गिरेगी। भारी बारिश होने के भी आसार बन रहे हैं। मणिपुर के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। 8 से 10 नवंबर के बीच केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान/ न्यूनतम तापमन कैसा रहा?

* मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। * देश के पश्चिम मध्य प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल को छोड़कर बाकी राज्यों में न्यूनतम तापमान लगातार ऊपर बना हुआ है। *माहे में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 1-2℃ की गिरावट दर्ज हुई है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4℃ ऊपर रहा। * बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4℃ ऊपर है। *राजस्थान, गुजरात, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है।