Jagdish Mittal Cremation Yamunanagar News: प्रसिद्ध समाजसेवी जगदीश मित्तल का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, उमड़ी भीड़

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक और समाजसेवी स्व. जगदीश मित्तल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम नायब सैनी और अनिल विज।
 
RSS leader Jagdish Mittal cremation

यमुनानगर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी स्व. जगदीश मित्तल के निधन पर उनके संस्कार में शामिल होने यमुनानगर के जगाधरी पहुंचे। इस अवसर पर भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता, विधायक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक जगदीश मित्तल का आज गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।वीरवार को उनका निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्व जगदीश मित्तल राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के महासचिव, महाराजा अग्रसेन इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कालेज दिल्ली के वाइस चेयरमैन, भारत लोक शिक्षा परिषद एकल विद्यालय के सलाहकार सहित कई संस्थानों , संस्थाओं व संगठनों से जुड़े हुए थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व जगदीश मित्तल को पुष्प अर्पित किए। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। 

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री अनिल विज, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, अनुसूचित जाति आयोग की चेयरमैन बंतो कटारिया,पूर्व केबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर , पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग, नीता खेड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, प्रसिद्ध कवि सुदीप भोला, मेयर सुमन बहमनी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री मंत्री अनिल विज ने भी दी श्रद्धांजलि 

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जगदीश मित्तल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छे व्यक्ति थे। मेरे 1990 के पहले चुनाव के समय वह संगठन में मंत्री थे। अपने अंतिम समय में भी वह अपने कार्य में लग रहे। राष्ट्रीय कवि गजेंद्र सोलंकी, कवि सुधीर ने दिवंगत जगदीश मित्तल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह ऐसे व्यक्तित्व के धनी से जो दूसरे की मदद को आगे रहते हैं।उनके जाने से समाज को भारी क्षति हुई है।