Jind Ahirka Crime: पड़ोसियों के उकसावे में आकर पति ने पत्नी पर उड़ेला पेट्रोल, जज ने अस्पताल पहुंचकर दर्ज किए बयान

जींद के अहीरका गांव में शराब के नशे में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। अस्पताल में मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए बयान।
 
हरियाणा लोकल न्यूज़

जींद : जिले के अहीरका गांव में शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने मामूली बात पर अपनी पत्नी पर पैट्रोलउड़ेलकर आग लगा दी जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। साथ ही घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अहीरका निवासी महिला रोशनी (24) ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा। वह उससे अपनी शराब की बोतल मांगने लगा। बोतल न मिलने पर उसने मारपीट की और घर में रखी 2 लीटर पैट्रोल की केन उठाकर घर और उस पर छिड़क दिया व उसे आग लगा दी। घर का सामान भी जलकर राख हो गया। इस पूरी घटना के पीछे उसके पड़ोसी अनूप का भी हाथ है।

वह उसके पति को उकसाता था और कहता था कि तूं अपनी घरवाली को पीटता क्यों नहीं। इसी उकसावे में आकर पति ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही थाना सदर जींद से महिला हैड कांस्टेबल सुशीला और सिपाही मनीष अस्पताल पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जींद की ए.सी.जे.एम. जसबीर अस्पताल पहुंचीं और रोशनी के 183 बी.एन.एस.एस. के तहत मैजिस्ट्रेट बयान दर्ज किए। पुलिस ने रोशनी के बयान और मैडीकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर जींद में केस दर्ज किया है।