JJP Jan Chetna Rally Hansi: हांसी में जेजेपी की प्रदेश स्तरीय जनचेतना रैली आज; अखिलेश यादव और हनी सिंह हो सकते हैं शामिल, अजय चौटाला का जन्मदिन आज

हांसी की नई अनाज मंडी में आज जेजेपी की विशाल 'जनचेतना रैली' आयोजित हो रही है। डॉ. अजय चौटाला के जन्मदिन पर होने वाली इस रैली में अखिलेश यादव, रविंद्र भाटी और यो यो हनी सिंह जैसे दिग्गजों को न्योता दिया गया है। जानें रैली का पूरा शेड्यूल और सुरक्षा इंतजाम।

 
INSO वॉलंटियर्स हांसी

हांसी : हांसी में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की आज प्रदेश स्तरीय जनचेतना रैली है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला के जन्मदिन पर यह रैली हांसी की नई अनाज मंडी रखी गई है।

रैली में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव, उत्तराखंड से विधायक उमेश शर्मा, राजस्थान से विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पंजाब से परमिंद्र सिंह ढींढसा सहित सिंगर हनी सिंह और मासूम शर्मा को रैली के लिए निमंत्रण भेजा गया है। रैली में कई सामाजिक संस्थाओं, खापों, खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। रैली में व्यवस्थाएं संभालने के लिए जेजेपी की छात्र इकाई इनसो के 500 वॉलियंटर की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं प्रदेश स्तरीय रैली में पांच हजार कुर्सियां लगाई गई है।