Julana News: स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, युवक ने खेतों की तरफ घसीटा
जुलाना में 12वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़। स्कूल से लौटते समय युवक ने पीछे से जकड़ा और खेतों की तरफ घसीटा। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे, आरोपी फरार। केस दर्ज।
Apr 12, 2026, 18:01 IST
जुलाना : जुलाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। गांव की लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है और मेरी छोटी बहन भी इसी विद्यालय में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। वह और उसकी बहन हर रोज अपने घर से पढ़ने के लिए पास के गांव में पैदल स्कूल जाती हैं। शुक्रवार को वह अपनी बहन के साथ पास के गांव के स्कूल से घर की ओर जा रही थी। उसी समय तालाब के पास एक युवक बैठा हुआ था।
युवक ने दोनों को देखकर उनका पीछा करना शुरू कर दिया। उसे देखकर दोनों बहन जल्दी जल्दी अपने गांव की ओर चलने लगी तो आरोपी युवक भी उनके पीछे चलने लगा, जब दोनों बहनें अपने गांव के नजदीक पहुंची तो युवक ने बड़ी लड़की को पीछे से बाँहों में जकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगाऔर उसके बाद आरोपी उसे खेतों की तरफ घसीटकर ले जाने लगा। जब दोनों बहने चिल्लाने लगी तो गांव की महिलाये व युवक वहां पहुंच गए। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुलाना थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया की पुलिस को शिकायत मिली थी कि कोई 12वीं क्लास की छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर आ रही थी, बीच रास्ते में एक अज्ञात युवक ने बड़ी लड़की के साथ छेड़छाड़ की है, जो स्कूल है वह दूसरे गांव का है पास के गांव में दोनों बहने पढ़ने के लिए जाती है, जब छुट्टी होने के बाद वह वापस अपने गांव की तरफ आ रही थी तो रास्ते में एक लड़के ने बड़ी लड़की के साथ छेड़खानी की है, दोनों बहने स्कूल से पैदल अपने गांव की तरफ आ रही थी, पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।