कैथल में कृषि मंत्री ने सुनीं 12 शिकायतें, 7 का मौके पर निपटारा, राशन हड़पने वाले पर सख्त एक्शन

कैथल में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई। 12 में से 7 शिकायतों का निपटारा किया गया और राशन गबन पर एफआईआर के निर्देश दिए गए।

 
हरियाणा न्यूज

कैथल :  कैथल शहर में आज जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने की। इस बैठक में जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

इस बैठक में कुल 12 शिकायतें सुनी गई, जिनमें से 7 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया है।  वहीं, शेष 5 शिकायतों को आगामी बैठक के लिए सुरक्षित रखा गया है। वहीं बैठक में राशन गबन की शिकायत पर डिपो होल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

डिपो होल्डर पर आरोप लगाया कि 80 से 90 परिवारों का कई महीनों का राशन  हड़प लिया है। वहीं कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने संबंधित डिपो होल्डर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।