Kalayat Illegal Fireworks Seized: पटाखों से भरे 571 कार्टून बरामद, फैक्ट्री सील कर पुलिस ने शुरू की गहन पूछताछ

कैथल के कलायत में सीआईए पुलिस ने अवैध पटाखों से भरा ट्रक और पिकअप गाड़ी पकड़ी, अवैध फैक्ट्री सील कर चार आरोपी गिरफ्तार।
 
illegal cracker factory Haryana

कैथल : कलायत में सीआईए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। यहां अवैध पटाखों से भरा ट्रक व पिकउप गाड़ी पकड़ी गई।

ट्रक से 571 कार्टूनों में 23 हजार बॉक्स बरामद हुए जिनमें विस्फोटक दीवाली वाले पटाखे भरे हुए थे। इसके तुरंत बाद पटाखा फेक्ट्री पर भी छापा मारा गया है। पटाखा फेक्ट्री से भी भारी मात्रा में पटाखे बनाने का कच्चा माल बरामद हुआ। पुलिस ने फेक्ट्री को सील कर ट्रक व पिकउप को कब्जे में लेते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर करनाल रोड़ पर सुबह करीब 3:30 बजे ट्रक व पिकअप पकड़े। उसके बाद फेक्ट्री पर रेड मारी गई थी।