कैथल: भाजपा नेता की दुकान पर पॉल्यूशन बोर्ड का छापा, ₹25000 का कटा चालान
कैथल में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। भाजपा नेता गौरव मित्तल की दुकान पर छापेमारी कर ₹25 हजार का चालान काटा और सामान जब्त किया।
कैथल : कैथल के बाज़ारों में पॉल्यूशन बोर्ड और नगर परिषद की टीम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर दुकानों पर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिन दुकानों पर प्लास्टिक का सामान मिला उन दुकानदारों के चालान भी किए गए। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम ने एक भाजपा नेता की डिस्पोजल की दुकान पर भी छापेमारी की। वहां सिंगल-प्लास्टिक के सामान को जब्त भी किया और 25 हजार रुपये का चालान किया।
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के SDO शशिकांत ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान को लेकर चैकिंग की है जिसमें दुकानदार का 25 हजार रुपये का चालान किया गया है।
वहीं इस मामले को लेकर भाजपा नेता गौरव मित्तल ने भी अपना पक्ष रखा। इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन बेचारों की मजबूरी होती है। मेरा क़ोई चालान नहीं कटा और जो सामान ले गए हैं। शाम को वापिस कर देंगे।

