Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट  

 
हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट  

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में कल मौसम कैसा रहने वाला है। आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। 

देश भर में मौसम प्रणाली: उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दस्तक दे सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान का मौसम 

पिछले 24 घंटे के दौरान, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

असम और सिक्किम में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम

अगले 24 घंटे के दौरान, अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है।

सिक्किम, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

गंगा के मैदानी इलाकों (Indo-Gangetic Plains) में हवाओं की गति हल्की से मध्यम रहेगी।

नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है।