Haryana: हरियाणा में टोहाना के पूर्व विधायक कर्म सिंह डांगरा का निधन, 104 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस 

 
हरियाणा में टोहाना के पूर्व विधायक कर्म सिंह डांगरा का निधन, 104 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर है, हरियाणा में टोहाना के पूर्व विधायक कर्म सिंह डांगरा का जन्म 14 अगस्त 1920 को गांव डांगरा में हुआ था। वे 1963 में गांव के सरपंच बने थे। जानकारी के मुताबिक, कर्म सिंह अपनी ईमानदारी व मेहनत के बल पर कई वर्षों तक सरपंच रहे। कर्म सिंह डांगरा वर्ष 1977 में टोहाना हल्के से जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने। वे लगभग 48 साल पहले टोहाना के विधायक बने थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, कर्म सिंह डांगरा का सोमवार रात तीन बजे बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 104 वर्ष के थे। पूर्व विधायक पिछले दो दिन से बीमार होने के कारण हिसार के जिंदल अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।