Karnal Bastara Road Loot Case: दिल्ली से लाई गई पेमेंट लूट कर भागे स्कॉर्पियो सवार बदमाश, जांच में जुटी मधुबन थाना पुलिस

करनाल के बसताड़ा रोड पर कार सवार युवक से 30 लाख रुपये की संदिग्ध लूट। ब्लैक स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम।
 
हरियाणा क्राइम न्यूज आज

करनाल : करनाल के बसताड़ा रोड़ पर कार सवार युवक से 30 लाख रुपए की संदिग्ध लूट का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो में सवार 4-5 लोगो ने मारपीट कर 30 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

माजरा रोड़ान के रहने वाले नरेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया वो अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से पेमेंट लेकर करनाल की तरफ आ रहे थे। हमने बसताड़ा गांव में किसी को पेमेंट देनी थी। जैसे ही गाड़ी की डिक्की में रखे बैग से पैसे निकालने लगे, उसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार 4 से 5 लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। मारपीट कर 30 लाख रुपए के करीब केश लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया उनके पास हथियार भी था। युवक ने बताया उसके साथ कार में तीन दोस्त भी थे।

मामले की जानकारी देते हुए करनाल के थाना मधुबन के इंचार्ज लखबीर सिंह ने बताया कि हमें घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे हैं। जांच अधिकारी ने बताया नरेंद्र नाम के युवक ने बताया हमसे पैसे छीने गए हैं। हमने बसताड़ा गांव में किसी को पेमेंट देनी थी। जैसे ही बैग से पैसे निकालने लगे उसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार 4 से 5 लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। 

जांच अधिकारी ने बताया नरेंद्र ने यह भी बताया है कि मेरे सिर पर उन्होंने कोई चीज मारी है, जिससे मेरे सिर में चोट आई है। उन्होंने बताया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को पुलिस खंगाल रही है। सीआईए और पुलिस की टीम में मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। हर एंगल से मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।