Karnal News: दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग? लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, करनाल SP का बड़ा बयान

करनाल में दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर के बाहर कथित फायरिंग! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पोस्ट वायरल, पुलिस ने जांच के बाद कही ये बड़ी बात।

 
Tyson Bishnoi Arzoo Bishnoi Viral Post

चंडीगढ़ : लॉरेंस गिरोह से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट में हरियाणा के करनाल में पंजाबी अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग करने का दावा किया गया है। हरियाणा पुलिस ने हालांकि बुधवार को कहा कि उसे प्रबंधक गुरप्रताप सिंह कांग या उनके परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। करनाल के पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजारनिया ने कहा कि परिवार की ओर से कोई सूचना या शिकायत नहीं दी गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम करनाल में कांग के गांव गोंडर पहुंची और शुरूआती जांच अनुसार वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बिश्नोई के सहयोगियों टायसन बिश्नोई, आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर ने गोंडर गांव में कांग के घर के बाहर हुई कथित गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा है कि हमने दिलजीत और उसके मैनेजर सोनाली और गुरप्रताप को एक मैसेज दिया था। तुमसे न हमने कोई फिरौती मांगी, न किसी प्रकार का कोई फायदा लिया और न कभी किसी काम के लिए तंग किया। एक मैसेज दिया है कि यह जो तुम्हारा एम्प्लॉयी लड़कियों का शोषण करता है, तुम्हारे शो पर फायदे के लिए उनका इस्तेमाल करता है। हालांकि इस पोस्ट की पुष्टि नहीं हुई है।