Gharaunda Accident Today: बागड़ धाम जा रहे श्रद्धालुओं के कैंटर में लगी भीषण आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बड़ा हादसा

करनाल के घरौंडा में बागड़ धाम जा रहे श्रद्धालुओं का कैंटर हाईवोल्टेज तार से टकराया। आग लगने से 15-20 लोग झुलसे।
 
हरियाणा करनाल ताजा समाचार

करनालः हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कैंटर में हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से भयानक आग लग गई।  वहीं करीब 15 से 20 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।


PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, घरौंडा के मिनी बायपास के पास हादसा हुआ। कैंटर में सवार 60-70 श्रद्धालु राजस्थान में स्थित बागड़ धाम जा रहे था। कैंटर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान कैंटर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तार उसके संपर्क में आ गई।  और भयानक आग लग गई। देखते ही देखते कैंटर में सवार महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत लोग 15 -20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

PunjabKesari

आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना का भयावह मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।