Panipat News: घरौंडा से भागे प्रेमी जोड़े को परिजनों ने पानीपत में पकड़ा, सरेआम जमकर पीटा
पानीपत : करनाल के घरौंडा क्षेत्र से भागे लड़का लड़की की परिजनों ने पानीपत में पकड़कर कर जमकर धुनाई कर दी। प्रेमी को पिटता देख लड़की रोती दिखाई दी और परिजनों से छोड़ देने की गुहार लगाती रही। साथ ही कहती रही कि मर जाऊंगी छोड़कर नही जाऊंगी।
लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की नाबालिग है। 6 महीने पहले लड़का उनकी लड़की को भगा कर ले गया था।जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस में भी दर्ज है। जिसके बाद से परिजन लड़की की तलाश कर रहे थे। किसी तरह लड़की की माँ ने दोनो को बहला फुसला कर पानीपत बुला लिया। जहा लड़की के परिजन पहले से मौजूद थे।
मौके पर गुस्साए लड़की के परिजनों ने लड़के ओर लड़की की जमकर पिटाई कर डाली। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की के परिजनों ने लड़के को पुलिस के हवाले कर शिकायत दर्ज कराई है।

