Karnal Road Accident: करनाल में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा; बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत
करनाल के घरौंडा (बसताड़ा) में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा! निजी बस ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, रंभा निवासी वजिंद्र और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत।
करनाल : हरियाणा के करनाल जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बाइक सवार दंपति को एक निजी बस ने टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना घरौंडा के पास नेशनल हाईवे पर बसताड़ा के नजदीक की है। मृतकों की पहचान रंभा निवासी 45 वर्षीय वजिंद्र और उनकी 40 वर्षीय पत्नी के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर करनाल से पानीपत की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों जमीन पर गिर गए। सिर पर गहरी चोट लगने से दोनों की मौके पर ही सांसे थम गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया गया है। हादसा इतना भयानक था कि मंजर देख लोग कांप गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

