करनाल: जमीन कब्जाने और फसल नष्ट करने के आरोप में ASI समेत कई पर केस दर्ज
करनाल के मंगलौरा गांव में एएसआई और अन्य पर जमीन कब्जाने, गन्ने की फसल नष्ट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए।
करनाल: मधुबन थाने के अंतर्गत गांव मंगलौरा में पुलिस में तैनात ए.एस.आई. पर जमीन कब्जाने की कोशिश, गन्ने की फसल नष्ट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। मनजीत ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी और उसकी पत्नी रीतू की जमीन पर कब्जा है। कब्जा करने के लिए ए. एस. आई. रणदीप, पिता सोमपाल, परमाल निवासी गांव मंगलौरा (जिला शामली, उत्तर प्रदेश) की मिलीभगत बताई जा रही है। मनजीत के अनुसार आरोपियों का इस जमीन से कोई संबंध नहीं है। इस विवाद को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके खेत में घुस चुके हैं। जब उसने गन्ने की फसल काटी तो आरोपियों ने उसे खेत से गन्ना उठाने नहीं दिया और 5 मौके पर गाली-गलौच व मारपीट की। मनजीत का आरोप है कि उसने इस मामले में मंगलौरा चौकी में 15 से 20 बार शिकायत दी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि थाना मधुबन में आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था।।
मनजीत ने 18 अप्रैल, 2025 को भी शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उसकी खड़ी गन्ने की फसल को ट्रैक्टर-रोटर से नष्ट कर दिया। इस मामले की 5 जांच डी.एस.पी. घरौंडा ने की थी। 25 जून 2025 को दी गई जांच रिपोर्ट में पाया गया कि आरोपियों ने फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद मामला थाना मधुबन को कार्रवाई के लिए भेजा गया था। लंबे इंतजार के बाद 8 जून को पुलिस चौकी मंगलौरा के इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर मनजीत सिंह ने शिकायत के आधार पर तहरीर तैयार कर थाना मधुबन भेजी। इसके बाद थाना मधुबन में एस.आई. लछमन सिंह ने मुकद्दमा दर्ज किया। मामले में जमीन कब्जाने की कोशिश, फसल नष्ट करने और धमकी देने के आरोप शामिल किए गए हैं।

