Karnal Highway Accident: करनाल नेशनल हाईवे पर थार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, पंजाब के युवक की मौत

करनाल नेशनल हाईवे पर देर रात थार और ट्रक की टक्कर में पंजाब के रोहित की मौत। ट्रक चालक फरार, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम।
 
फरीदाबाद एस्कॉर्ट कंपनी कर्मचारी मौत
करनाल : करनाल नेशनल हाईवे पर देर रात थार जीप और ट्रक की टक्कर में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले रोहित की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मोर्चरी हाऊस में पहुँचे। 

मृतक का शव हादसे के बाद काफी देर तक थार गाड़ी में फंसा रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा  परिजनों को सौंप दिया। मृतक रोहित एस्कॉर्ट कंपनी फरीदाबाद में काम करता था।

मृतक के भाई प्रवीण ने बताया कि जानकारी मिली थी कि आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाई, जिस कारण हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि हादसे में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।