करनाल: STF ने पकड़े 5 बदमाश, दलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर की थी फायरिंग

करनाल STF ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर 5 विदेशी हथियार और थार गाड़ी बरामद की। एक आरोपी ने दलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग की थी। विदेश से जुड़े तार।

 
Haryana STF action 2026

करनाल : करनाल एसटीएफ टीम को  बड़ी कामयाबी मिली है।, 5 बदमाशों को  गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पांचों बदमाशों से 5 विदेशी हथियार और एक थार गाड़ी बरामद की गई। इन पांच बदमाशो में से एक बदमाश ने बीते दिनों पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर में फायरिंग की थी। 

पांचो बदमाशों के विदेशों में बैठे गेंगस्टर से तार जुड़े हुए है। पांचो बदमाश अलग-अलग राज्य के रहने वाले है।  यमुनानगर में  करनाल में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए बदमाश विदेश में बैठे 2  गैंग से जुड़े हुए हैं। एसटीएफ की टीम पकड़े गए बदमाशों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी।

एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार राय मामले की जानकारी देते हुए बताया पांच आरोपियों को करनाल नेशनल हाईवे से गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से पांच विदेशी हथियार और एक थार गाड़ी बरामद की गई। यमुनानगर में एक व्यापारी के शोरूम पर फायरिंग की थी और एक बदमाश ने करनाल में निसंग एरिया में फेमस पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग में भी शामिल था। 

डीएसपी एसटीएफ ने बताया पकड़े गए बदमाश दो अलग-अलग गैंग से जुड़े हुए हैं इसके बारे में जांच की जाएगी। उन्होंने बताया पकड़े गए पांचो बदमाश अलग-अलग राज्यों से है। पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश से है। डीएसपी ने कहा पकड़े गए पांच आरोपियों में से तीन पर पहले भी कई मामले दर्ज है।