Karnal Death News 2026: कैलिफोर्निया में हादसे का शिकार हुआ सोकरी का युवा, परिवार ने सरकार से शव भारत लाने की लगाई गुहार

करनाल के नीलोखेड़ी निवासी 25 वर्षीय जतिन कुमार की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह कैलिफोर्निया में ट्राला चलाता था। पढ़ें पूरी खबर।

 
California road accident Karnal

करनाल जिले के नीलोखेड़ी क्षेत्र के गांव सोकरी निवासी 25 वर्षीय जतिन कुमार की अमेरिका में भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार जतिन लगभग चार साल पहले अपने सुनहरे भविष्य के लिए अमेरिका गया था और वहां कैलिफोर्निया में रहकर ट्राला (ट्रक) चलाने का काम करता था। जतिन की अचानक मौत की खबर मिलने के बाद से ही उसके गांव सोकरी और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

🚛 रात को ट्राला चलाते समय अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, दो दिन पहले ही हुई थी घर पर बात

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब जतिन रात के समय कैलिफोर्निया में ट्राला चला रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन से उसका नियंत्रण बिगड़ गया और ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर ही जतिन ने दम तोड़ दिया। हादसे से महज दो दिन पहले ही जतिन ने फोन पर अपने माता-पिता और परिजनों से बात कर उनका हाल-चाल जाना था।

💔 पिता ने जताई गहरी चिंता, शव को भारत लाने की सरकार से लगाई गुहार

जतिन के पिता रामपाल ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले उनके भांजे के बेटे ने इस दुखद हादसे की सूचना दी और वह वहां से कागजी प्रक्रिया में मदद कर रहा है। बुजुर्ग पिता और परिवार के सामने अब सबसे बड़ी चिंता जतिन के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत अपने गांव लाने की है। परिजनों ने स्थानीय प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है ताकि बेटे का अंतिम संस्कार गांव में किया जा सके।