कुमारी शैलजा का भाजपा पर तीखा हमला: 'अब नीतीश की जरूरत नहीं, इसलिए उन्हें राज्यसभा भेज रही है BJP'
नीतीश कुमार ने पटना में नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया था। राज्यसभा की बिहार की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है, जहां एनडीए के उम्मीदवार मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं।
Mar 6, 2026, 15:33 IST
Sirsa News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने इस कदम को लेकर एनडीए पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में कुमारी शैलजा ने कहा कि अब शायद उन्हें बिहार में नीतीश कुमार की जरूरत महसूस नहीं हो रही है, इसीलिए वे उन्हें राज्यसभा भेज रहे हैं।
बता दें कि नीतीश कुमार ने पटना में नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया था। राज्यसभा की बिहार की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है, जहां एनडीए के उम्मीदवार मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं।

