कुरुक्षेत्र: चारा मशीन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

कुरुक्षेत्र के गांव प्रहलादपुर में चारा काटते समय एक महिला की टोका मशीन में फंसकर मौत। चुन्नी मशीन में उलझने से हुआ दर्दनाक हादसा। पुलिस जांच में जुटी।

 
चारा काटने वाली मशीन से हादसा

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के बाबैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव प्रहलादपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ पशुओं के लिए चारा काटते समय एक महिला की टोका मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के गले की चुन्नी अचानक मशीन के पट्टे या गियर में फंस गई, जिससे गला घुटने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतका की पहचान पिंकी (पत्नी बलविंदर सिंह) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पिंकी रोज की तरह अपने घर पर लगी टोका मशीन से मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। चारा काटने के दौरान पिंकी ने गले में जो चुन्नी डाली हुई थी, वह अचानक टोका मशीन की चपेट में आ गई। चुन्नी इतनी तेजी से मशीन में लिपटी कि पिंकी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। चुन्नी के कसने से उसका गला बुरी तरह दब गया और वह मशीन के बीच ही फंस गई।जब यह हादसा हुआ, तभी संयोगवश गांव का ही एक व्यक्ति जगदीश (पुत्र श्रवण सिंह) वहां से गुजर रहा था।

गदीश ने बिना वक्त गंवाए अपनी पत्नी और बेटे की मदद से भारी मशक्कत के बाद पिंकी को मशीन से बाहर निकाला। तुरंत मौके पर ही डॉक्टर को भी बुलाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने जांच के बाद पिंकी को मृत घोषित कर दिया।हादसे के तुरंत बाद पड़ोसी जगदीश ने 'डायल 112' पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही बाबैन थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लिस ने मृतका पिंकी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।