कुरुक्षेत्र: इंजेक्शन लगने से 1.5 साल के मासूम की मौत, डॉक्टर फरार
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र शहर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां इंजेक्शन लगाने के बाद डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। परिजनों ने पास के ही क्लीनिक संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए।
बता दें कि मृतक मासूम का नाम दैविक था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बच्चे का दादा उसे फुंसी/फोड़े की दवा दिलाने कॉलोनी के डॉक्टर के पास लेकर गया था। इंजेक्शन के बाद में बच्चा बेहोश हुआ, तो आरोपी डॉक्टर उस बच्चे और उसके दादा को प्राइवेट अस्पताल के गेट पर छोड़कर फरार हो गया। उसके बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। यहां बच्चे का 2 दिन तक इलाज चलता रहा, लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं आया। फिर बच्चे को 17 जून को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां बच्चे का इलाज चलता रहा, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

