Dhurala Village Kurukshetra: झांसा रोड पर हंगामा, विभाग द्वारा नए खंभे लगाने के विरोध में किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया

कुरुक्षेत्र के धुराला गांव में खेत में बिजली के खंभे लगाने को लेकर विवाद। विरोध में 45 वर्षीय किसान जगपाल ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।

 
Jagpal farmer Kurukshetra

कुरुक्षेत्र। जिले के झांसा रोड स्थित धुराला गांव में खेत के अंदर बिजली के खंभे गाड़े जाने की कार्रवाई को लेकर स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई, जब विरोध कर रहे 45 वर्षीय किसान जगपाल ने कथित तौर पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस खौफनाक कदम से मौके पर अफरा-तफ्र और हड़कंप मच गया। विवाद की मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि किसान के छोटे से खेत में पहले से ही बिजली के खंभे मौजूद हैं और विभाग द्वारा वहां तीन और नए खंभे लगाने की प्रक्रिया का किसान लगातार विरोध कर रहा था।

⚖️ अदालत में विचाराधीन है मामला: परिजनों का आरोप- पुलिस और विभाग की मौजूदगी में उठाया खौफनाक कदम, बहन के भी हाथ जले

घायल किसान के भाई रमेश और बहन प्रीतो देवी का कहना है कि उनके पास आधा एकड़ जमीन है, जिसमें पहले से चार खंभे होने के कारण खेती करना पहले ही दूभर हो चुका है। अब तीन नए खंभे लगने से फसल की बिजाई के लिए जगह नहीं बचेगी। परिजनों का यह भी दावा है कि इस पूरे मामले को लेकर पहले से ही अदालत में कानूनी केस दायर किया गया है, इसके बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के दौरान किसान की बहन के हाथ भी झुलस गए। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।