Gurnam Singh Chaduni News: नेशनल हाईवे जाम करने पर अड़े किसान, पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के छोड़े गोले

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में धान खरीद की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का किया इस्तेमाल।
 
paddy procurement Haryana

कुरुक्षेत्र : धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ग्रुप के किसान शाहाबाद में एकत्रित हुए। किसानों ने धान खरीद में देरी को लेकर रोष जताया और सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया था। DC विश्राम कुमार मीणा के साथ बातचीत असफल होने के बाद किसान जाम करने के लिए निकल गए। वहीं किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान नेताओं को डिटेन किया जा रहा। नेशनल हाईवे को पुलिस प्रशासन के द्वारा  10 मिनट के बाद खुलवा दिया गया है।

किसान नेताओं ने कहा कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती, तब तक किसानों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि चाहे उनको गोली खानी पड़े वह गोली खाने को तैयार है। लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा, “बेईमान अधिकारियों की वजह से यह सब हो रहा है। सरकार किसानों को पिटवाना चाहती है। इन्हें किसानों की बदनामी कराने में मजा आता है। ऐसे अधिकारियों को हरियाणा से हटा देना चाहिए। उधर हाईवे पर पुलिस लाठी लेकर तैयार है। हम पिटेंगे, हम जाएंगे और वो पीटेंगे।”

इस दौरान भाकियू चढ़ूनी ग्रुप के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसानों को संबोधित करते हुए नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। चढ़ूनी ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि "चाहे गोली खानी पड़े, खाएंगे, लेकिन रोड जाम जरूर करेंगे।"

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होगी तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। वहीं प्रशासन ने भारी पुलिस बल भी तैनात किया है। और बेरिकेड्स भी लगाए है।