कुरुक्षेत्र के युवक की कनाडा में मौत; दिसंबर में होनी थी शादी, ₹14 लाख में आई बॉडी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र (लाडवा) के 21 वर्षीय मंदीप सिंह की कनाडा के हैमिल्टन में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत। दिसंबर में होनी थी शादी। ₹14 लाख खर्च कर पहुंची बॉडी।

 
लाडवा कुरुक्षेत्र न्यूज़

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के युवक की कनाडा में मौत हो गई। वह करीब तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इस घटना से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। कनाडा में नहाने के दौरान युवक का स्विमिंग पूल में पैर फिसल गया था।

मृतक युवक की पहचान मंदीप सिंह (21) निवासी लाडवा के रूप में हुई। मंदीप सिंह करीब दो साल पहले बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में कनाडा गया था। मंदीप यहां पर बच्चों की हेल्थ केयर से जुड़े फील्ड में काम कर रहा था। परिवार ने कनाडा से बॉडी पहुंचने के बाद आज उसका दाह संस्कार कर दिया।

स्विमिंग पूल में हुआ हादसा
परिवार के मुताबिक, 20 मई को कनाडा के हेमिल्टन शहर में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा हुआ। उस समय भारत में देर रात का समय था। मंदीप उस समय स्विमिंग पूल में नहा रहा था। इसी दौरान फिसलन के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया।हादसे के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने लगातार उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी ज्यादा देर तक शरीर और दिमाग पर असर डाल चुका था। इसलिए डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

3 दिन तक चला इलाज, नहीं बच सकी जान
मृतक के बाप  प्रदीप कुमार ने   ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया की   हादसे के बाद डॉक्टरों ने लगातार तीन दिन तक उसके बेटे मंदीप का इलाज किया। करीब छह से सात डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही थी, लेकिन दिमाग में पानी पहुंचने के कारण उसकी हालत लगातार गंभीर होती गई। आखिरकार 23 मई की रात करीब 10 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिसंबर में हुआ था 21 साल का
मंदीप सिंह ने पिछले साल 3 दिसंबर को अपना 21वां जन्मदिन मनाया था। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद बेहतर करियर की उम्मीद लेकर कनाडा गया था। परिवार को उम्मीद थी कि वह अपने भविष्य को संवारकर घर लौटेगा, लेकिन उसकी असमय मौत ने सभी सपने अधूरे छोड़ दिए।

परिवार में माता-पिता और बड़ा भाई
मंदीप अपने पीछे माता-पिता, बड़े भाई और उसके परिवार को छोड़ गया है। उसके चाचा राम कुमार, जो श्री सनातन धर्म महावीर दल लाड़वा के उप प्रधान हैं, ने बताया कि पूरे परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है। रिश्तेदारों और परिचितों का परिवार को सांत्वना देने के लिए लगातार घर पहुंचना जारी है।

सुबह साढ़े 7 बजे पहुंची बॉडी
चाचा राम कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे मंदीप की बॉडी घर पहुंची थी। मंदीप की बॉडी को उनके बड़े लड़के के दोस्त अमन ने भिजवाया। अमन कुरुक्षेत्र के सेक्टर-5 का रहने वाला है। मंदीप उसके साथ ही ब्रैम्पटन में रहता था। मंदीप अपने कुछ दोस्तों के साथ हैमिल्टन शहर में घूमने आया था। मंदीप को तैरना नहीं था। यहां अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। करीब 14 लाख रुपए में मंदीप की बॉडी वापस भारत पहुंची। मंदीप का बड़ा नरेश प्राइवेट सेक्टर में जॉब करता है।

दिसंबर में शादी होनी थी
मंदीप के पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं। मंदीप की जाने से पहले से पास के गांव के हलालपुर की लड़की के साथ सगाई हो चुकी थी। अब मंदीप को दिसंबर को वापस आना था। उसी महीने में उसकी शादी तय हो रखी थी।