कुरुक्षेत्र: होटल में जुआ खेलते 12 सट्टेबाज गिरफ्तार, ₹2.5 लाख कैश बरामद
कुरुक्षेत्र के होटल एसआर ग्रैंड में पुलिस की छापेमारी। सट्टा खेलते हुए 12 आरोपी गिरफ्तार, 2.5 लाख रुपये नकद बरामद। होटल मालिक पर भी गिरेगी गाज। जानें पूरी खबर।
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक निजी होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सट्टा खेलते हुए 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस द्वारा ढाई लाख रुपए के करीब नगदी बरामद की गई है।
एसएचओ बलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया हमे सूचना मिली थी कि एक होटल एस आर ग्रैंड है। जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर जब हमने टीम बनाकर रेड की यहां पर 12 ऐसे व्यक्ति मिले जो टोली बनाकर जुआ खेल रहे थे। छापेमारी के दौरान मौके पर उनके खेलने का सामान और रूपये बरामद किए गए और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
एसएचओ बलजीत सिंह ने कहा कि होटल मालिक या संचालक के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई भी अपने होटल में इस प्रकार का अनैतिक कार्य करवाता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

