हरियाणा में अगले 5 दिन के मौसम की ताजा अपडेट जारी Haryana Weather

 
हरियाणा में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Haryana Weather: कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

13 मई, 2025 :
मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 18 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने की संभावना है। राज्य में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 16 मई तक बीच बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।

इस दौरान राज्य के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।  परंतु 16 मई रात्रि से एक और सक्रिय पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 17 मई से एक बार फिर से मौसम में बदलाव तथा बारिश की संभावना बन रही है।  
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार