Monsoon Update: राजस्थान की बॉर्डर तक पहुंचा मानसून, इस दिन से होगी हरियाणा में एंट्री 

 
राजस्थान की बॉर्डर तक पहुंचा मानसून, इस दिन से होगी हरियाणा में एंट्री 

Monsoon Update: मानसून आने का सभी इंतजार कर रहे हैं। इस बार मानसून को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान में इस बार मानसून बार वक्त से पहले यानि 25 जून से पहले आने की उम्मीद है। 26 मई से मुम्बई में रुकी अरब सागर की ब्रांच ने 16 जून से रफ्तार ले ली है। 

17 जून (दो दिन) में मानसून ने करीबन सारे गुजरात और आधे मध्य प्रदेश को कवर कर लिया है। वर्तमान में मानसून राजस्थान की सीमा के समीप है। इसी हफ्ते किसी भी दिन उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों से मानसून का प्रवेश कर सकता है।

अलवर-सीकर में तेज बरसात

आपको बता दें कि मंगलवार को भी राजस्थान प्रदेश में प्री-मानसून की बरसात जारी है। जयपुर सहित अधिकांश जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इसके बाद तो दोपहर होते-होते राजधानी सहित राजस्थान के कई जिलों में बरसात शुरू हो गई। 

सीकर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बरसात हुई। आपको बता दें कि इससे पहले अलवर में तड़के साढ़े तीन बजे तेज बरसात के साथ बादल गरजे। डूंगरपुर में भी सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। जयपुर, दौसा और सीकर में रात्रि में हुई बरसात के बाद सड़कों पर पानी भर गया। 

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राजस्थान में 20 जून तक प्री-मानसून की बरसात जारी रहने की उम्मीद जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आज के लिए 26 जिलों में अलर्ट है ।

हरियाणा में मानसून की एंट्री

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 से 3 दिनों में मानसून की उत्तर प्रदेश में एंट्री हो जाएगी। अभी मानसून मध्यप्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ रहा है। हरियाणा में 20 जून के बाद कभी भी इसके दस्तक देने की संभावना है। अमूमन हरियाणा में मानसून 29 जून के आसपास की दस्तक देता है। यदि पहले आया तो इसका आगमन करीब एक सप्ताह पूर्व हो जाएगा।