Haryana: हरियाणा में 3.25 लाख से अधिक BPL कार्ड होंगे रद्द, ये बड़ी वजह आई सामने ?
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में लगातार बीपीएल कार्डधारकों की संख्या बढ़ने पर सवाल उठ रहा है। लेकिन संबंधित विभाग की जानकारी में आया कि प्रदेश में करीब सवा 3 लाख कार्डधारक है जिन्होंने पिछले कई महीन से न तो राशन और न ही किसी सरकारी योजना का लाभ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे राशन कार्ड या तो फर्जी या फिर उन्हें अवसर का लाभ लेने के लिए बनवाया गया है। सरका ऐसे कार्डों को कैंसिंल करने जा रही है। सरकरा द्वारा हर महीने की 1 तारीख को BPL कार्ड बढ़ने या घटने का आंकलन किया जाता है। इस बार 1 मई को होने वाले आंकलने के बाद फर्जी राशन कार्ड धारकों के नाम लिस्ट से काटे जा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में 1 मार्च को 51 लाख 97 हजार 984 BPL कार्ड, जबकि 1 अप्रैल को इनकी संख्या 51 लाख 96 हजार 380 रह गई थी। 1 मार्च से 1 अप्रैल के बीच सिर्फ 1604 कार्ड कम हुए थे। अब 1 मई से राशन कार्डों की संख्या की समीक्षा होगी, जिस आधार पर पता किया जा सकेगा कि प्रदेश में BPL कार्ड यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग घटे हैं या बढ़े हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में 51 लाख 96 हजार 380 BPLपरिवारों के अंतर्गत लाभार्थी लोगों की संख्या 1 करोड़ 97 लाख 13 हजार 944 है। राज्य की आबादी करीब 3 करोड़ होने वाली है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 57 हजार 700 ऐसे लोगों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन जारी की, जो विभिन्न कारणों से 3 से 4 माह से रुकी हुई थी। इसमें नई बनी हुई पैंशन भी शामिल है।

