Ghataser Narnaul Shooting: घाटासेर गांव में मामूली विवाद के बाद सरेआम फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

नारनौल के घाटासेर गांव में बुधवार रात विकास नाम के युवक ने अतर सिंह के पेट में गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
नारनौल गोलीबारी केस

नारनौल : हरियाणा के नारनौल से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां घाटासेर गांव में बुधवार रात युवक के पेट में गोली मार दी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अतर सिंह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि अतर सिंह का विकास नामक युवक के साथ झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि  विकास ने अतर सिंह के पेट में गोली दाग दी। खून से लथपथ अतर सिंह जमीन पर ही गिर गया। आनन-फानन में अतर सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जानकारी में जुट गई है। वहीं सरेआम हुई इस फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया।