Haryana Archaeology Update: नारनौल के ऐतिहासिक किले में बंद हुआ पर्यटकों का प्रवेश, FSL जांच से खुलेगा सदियों पुराना राज

नारनौल के इस्लामपुर किले के जीर्णोद्धार के दौरान प्राचीन भाले और अवशेष मिले। 7.50 करोड़ से बनेगा पर्यटन स्थल।
 
महेंद्रगढ़ नारनौल पर्यटन स्थल

नारनौल: गांव इस्लामपुर स्थित ऐतिहासिक किले के जीर्णोद्धार और संरक्षण कार्य के दौरान बड़े ऐतिहासिक अवशेष सामने आए हैं। किले में चल रही खुदाई के दौरान इंसानी/पशु हड्डियां और प्राचीन भाले के आगे के हिस्से के टुकड़े बरामद हुए हैं। सुरक्षा और वैज्ञानिक जांच के लिहाज से इन अवशेषों को फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेज दिया गया है।

किले के केयरटेकर राजेश के अनुसार, फॉरेंसिक और पुरातत्व जांच के बाद ही इन अवशेषों के सटीक कालखंड का पता चल सकेगा। फिलहाल जीर्णोद्धार कार्य के चलते स्मारक में पर्यटकों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

7.50 करोड़ की लागत से बनेगा पर्यटन स्थल
गांव के सरपंच रामबिलास छावड़ी ने बताया कि इस ऐतिहासिक विरासत को सहेजने के लिए करीब 7.50 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत किले की मूल पारंपरिक शैली को बरकरार रखते हुए इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट अगले ढाई से तीन वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है।