WhatsApp Threat Jassi Petwar News 2026: नारनौंद के पेटवाड़ में कारोबारी के घर फायरिंग: 2 करोड़ की फिरौती की धमकी, CCTV में कैद वारदात

नारनौंद के पेटवाड़ में कारोबारी के घर फायरिंग व 2 करोड़ की फिरौती की धमकी; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, विधायक जस्सी पेटवाड़ ने उठाए सवाल।
 
Jassi Petwar news

नारनौंद: नारनौंद हल्के से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ के पैतृक गांव पेटवाड़ में बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने गांव के एक प्रॉपर्टी व आढ़त कारोबारी के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

🔫 कार व दीवार पर पांच राउंड फायरिंग, WhatsApp से धमकी

जानकारी के अनुसार, शाम के समय बाइक सवार बदमाश कारोबारी धर्मपाल के घर पहुंचे और उनका नाम लेकर आवाज लगाई। उस वक्त धर्मपाल पड़ोस में किसी के घर शोक जताने गए हुए थे। जब उनका बेटा दरवाजा खोलने के लिए आया, तो बदमाशों ने घर में खड़ी कार और दीवार पर करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित धर्मपाल ने जब अपना फोन चेक किया, तो उन्हें WhatsApp मैसेज के जरिए 2 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिलने का पता चला। सूचना मिलते ही नारनौंद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

🏛️ पीड़ित परिवार से मिले विधायक व खाप प्रवक्ता, कानून व्यवस्था पर घेरा

घटना की सूचना मिलने पर नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ और सतरोल खाप के प्रवक्ता फूल कुमार पेटवाड़ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने मौके से ही पुलिस के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बदमाश सरेआम फिरौती मांग रहे हैं। वहीं, सतरोल खाप के प्रवक्ता फूल कुमार पेटवाड़ ने इसे कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान बताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।