New Bypaas: हरियाणा-पंजाब वालों के लिए खुशखबरी, 1878 करोड़ की लागत से तैयार होगा ये बाईपास

 
हरियाणा-पंजाब वालों के लिए खुशखबरी, 1878 करोड़ की लागत से तैयार होगा ये बाईपास

New Bypaas: हरियाणा-पंजाब वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। NHAI द्वारा जीरकपुर पंचकूला बाईपास परियोजना के निर्माण पर 1878.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना में 19.2 किलोमीटर लंबी 6 लेन एक्सप्रेस बाईपास बनाए जाएंगे। New Bypaas 

मिली जानकारी के अनुसार, यह बाईपास जीरकपुर और पंचकूला से होकर गुजरेगा। यह बाईपास चंडीमंदिर के पास निकलेगा। इसके निर्माण से जीरकपुर, बलटाना, ढकौली, हाउसिंग बोर्ड चौक, कालका चौक जैसे ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं में कमी और ईंधन की बचत भी होगी। New Bypaas

जानकारी के मुताबिक, इसके अतिरिक्त पटियाला दिल्ली मोहाली एयरपोर्ट की ओर से आने जाने वाले वाहनों को भी शहर में प्रवेश किए बिना सीधे हिमाचल की ओर जाने के लिए रास्ता मिल जाएगा। NHAI द्वारा इसका टेंडर लगा दिया गया है, जो की 20 अगस्त को खुलेगा।