नूंह: कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक मोहम्मद इलियास के बेटे जाएंगे बीजेपी में
हरियाणा के नूंह में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। पुन्हाना हलके से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास के बेटे जावेद खान शनिवार को बीजेपी में शामिल होंगे।
नूंह : हरियाणा के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के मजबूत किले माने जाने वाले नूंह क्षेत्र से बड़ा झटका मिलने वाला है। हरियाणा में कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले नूंह क्षेत्र में BJP सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। शनिवार को नूंह के पुन्हाना हलके में रैली रखी गई है। इसी रैली में मंच पर पुन्हाना से कांग्रेस MLA मोहम्मद इलियास के बेटे जावेद खान भाजपा में शामिल होंगे। जावेद खान इससे पहले जेजेपी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिग के बाद से ही मोहम्मद इलियास भाजपा के साथ नजर आ रहे हैं। वह मनोहरलाल खट्टर व सीएम नायब सैनी से मुलाकात कर चुके हैं।

