नूंह मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, घर के बाहर फोर्स तैनात
नूंह के नल्हड़ महादेव मंदिर में जल चढ़ाने की तैयारी कर रहे नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया है। जानिए पूरा मामला और बिट्टू बजरंगी का बयान।
नूंह : नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने घर पर हाउस अरेस्ट कर दिया है। वह आज नूंह में शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए जाने वाले थे। लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा उसको परमिशन नही दी गई है। देर रात से ही पुलिस की एक टुकड़ी उनके घर के बाहर तैनात कर दी गई।
साल 2023 में हुई थी हिंसा
साल 2023 में नूंह में 31 जुलाई को नल्हड़ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक यात्रा के दौरान दो समुदाय के बीच मं हिंसा हो गई थी। इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव, आगजनी और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसमें 6 लोगों की मौत हुई थी जिनमें 2 होमगार्ड शामिल थे। नूंह हिंसा से जुड़े 100 से अधिक मामलों में कुल 595 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
बजरंगी बोले मुझे पूजा करने का हक नही
बिट्टू बजरंगी ने कहा कि इस देश में किसी को कही भी जाकर पूजा करने का हक है। लेकिन प्रशासन को केवल बिट्टू बजरंगी दिखाई देता है। उसको नूंह में घूसने नही दिया जा रहा है। वह भी इस देश का ही रहने वाला है लेकिन पुलिस के द्वारा उसके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है जैसे वह कोई आतंकवादी हो। रात के 11 बजे से ही पुलिस उसके घर पर पहुंच गई और उसको हाउस अरेस्ट किया हुआ है।
मामन खान पर साधा निशाना
नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक मामन खान को लेक बिट्टू बजरंगी ने कहा कि वो आज भी नूंह में बैठा है। लेकिन उसका देश निकाला नही हो रहा है। उनको हर बार जाने से रोक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नही है जब भारत में नेपाल और बंगाल जैसे हालात हो जाएंगे।

