Nuh Theft Incident: नूंह के वार्ड नंबर-10 में चोरों का तांडव, ताला तोड़कर नकदी-आभूषण उड़ाए, CCTV में कैद हुई वारदात

नूंह के वार्ड-10 में एडवोकेट पंकज गुप्ता के घर देर रात चोरों ने ताला तोड़कर ₹20 लाख नकद, 1 किलो चांदी और 100 ग्राम सोना चुरा लिया। घटना CCTV में कैद।

 
हरियाणा क्राइम न्यूज

नूंह : नूंह शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित आर्य समाज मंदिर के पास एडवोकेट पंकज गुप्ता के घर में बुधवार देर रात लुटेरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 1 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना और लगभग 20 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 1:30 बजे हुई। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। घटना की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। फुटेज में तीन चोर बाइक पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दो चोर घर का ताला तोड़ते नजर आ रहे हैं। वारदात के दौरान चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

फिलहाल पुलिस वार्ड नंबर-10 और आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।