Haryana: हरियाणा में पकड़ा पाकिस्तानी परिवार, वीजा खत्म होने के बाद भी 7 महीने से रह रहा था यहाँ
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में हिसार के बालसमंद में एक पाकिस्तानी हिंदू परिवार पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक, जिसको दिल्ली भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की है। इस पूरे परिवार में कुल 15 सदस्य हैं। परिवार पिछले 7 महीने से बालसमंद में रह रहा था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, परिवार में 3 लड़कियां, 8 बच्चे, 3 महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। ये सभी पाकिस्तान के सिंध हैदराबाद से आए थे। परिवार 25 अगस्त 2024 से वीजा समाप्त होने के बाद भी यहीं रह रहा था। परिवार एक निजी अस्पताल की जमीन पर बने कमरे में रह रहा था। सभी सदस्य खेतों में दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे थे। परिवार ने खुद को हिंदू बताया था।
मिली जानकारी के अनुसार, परिवार का कहना है कि वे पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते। उनका आरोप है कि पाकिस्तान में उन्हें बहुत प्रताड़ित किया जाता है। वे भारत में ही रहना चाहते हैं। हिसार पुलिस ने पूरे परिवार को बस में बिठाकर दिल्ली स्थित पाकिस्तानी कैंप में भेज दिया है। आगे की कार्रवाई दिल्ली से की जाएगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को दिया सार्क वीजा रद्द कर दिया है। इसके बाद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का टाइम दिया गया है।
पाकिस्तान से ऐसे पहुंचा था परिवार
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान से आए कई परिवार कच्चे मकान बनाकर रह रहे थे। यहां उनकी मदद दिल्ली निवासी हरिओम करता था। हरिओम ने जैसलमेर में ही रह रहे दयालदास की भी मदद की थी। दयालदास 2011 से भारत में रह रहा था और वह भी पाक वीजा पर भारत आया था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके बाद दयाल दास ने हरिओम को बताया कि पाकिस्तान में एक हिंदू परिवार और है, जो भारत आना चाहता है। इसके बाद यह परिवार पाकिस्तान से भारत आया और उसे हिसार के बालसमंद में बसा दिया गया।

पुलिस बोली-
मिली जानकारी के अनुसार, हिसार पुलिस के बालसमंद चौकी इंचार्ज शेषकरण ने बताया कि इस परिवार को हिसार पुलिस ने बस में बैठाकर दिल्ली भेज दिया है। दिल्ली के पाकिस्तानी कैंप में इन्हे छोड़ा गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, आगामी कार्रवाई भारत सरकार करेगी। वीजा समाप्ति के बाद भी भारत में रहे इस परिवार का 45 दिन का वीजा लगा था। भारत आने के बाद इस परिवार ने वापस अपने देश जाने से मना कर दिया था। वीजा समाप्ति के बाद इस परिवार ने दिल्ली से लॉन्ग टर्म वीजा भी अप्लाई किया था।

