Panchkula Road Accident: टाबर गांव के पास ट्रक से टकराई कार, हादसे में तीन की गई जान, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा के पंचकूला में कार और ट्रक की भीषण टक्कर। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।
 
Haryana car truck collision

पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कार-ट्रक की टक्कर में महिला समेत तीन की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस को हादसे की सूचना दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर रात रायपुररानी थाना क्षेत्र के टाबर गांव के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पांच लोग कार में सवार होकर पंचकूला की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने हादसे में शामिल गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।