Panipat Pregnant Woman Dies Updates: हरियाणा व स्वास्थ्य अपडेट: घर से दो किमी दूर खड़ी की गई एंबुलेंस, चारपाई पर ले जाते समय बिगड़ी हालत

पानीपत में 8 माह की गर्भवती की मौत; परिजनों ने लगाया एंबुलेंस की देरी व लापरवाही का आरोप, की जांच की मांग।
 
Haryana news today Hindi

पानीपत: पानीपत से एक दुख भरी खबर सामने आई है, यहां 8 माह की गर्भवती की मौत हो गई। महिला एंबुलेंस के इंतजार में एक घंटे तक घर पर तड़पती रही फिर बाद में उसने दम तोड़ दिया।

📞 112 और 108 पर कॉल के बावजूद समय पर नहीं मिली मदद

परिजनों के मुताबिक, सीमा को सीने में दर्द होने पर उन्होंने डायल 112 पर कॉल की, लेकिन करीब 10 मिनट बाद कॉल कनेक्ट हुई। इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा पर भी संपर्क किया गया, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। परिजनों का आरोप है कि करीब एक घंटे तक सीमा घर पर दर्द से परेशान रही, लेकिन समय पर मदद नहीं मिल पाई।

🛏️ दो किमी दूर खड़ी रही एंबुलेंस, चारपाई पर ले गए परिजन

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि एंबुलेंस चालक महिला के घर तक एंबुलेंस लेकर नहीं पहुंचा और घर से करीब दो किलोमीटर दूर एंबुलेंस खड़ी कर दी। इसके बाद परिजन चारपाई पर सीमा को लेकर एंबुलेंस तक पहुंचे। एंबुलेंस में महिला को बैठाने के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई।

⚖️ खुशियां मातम में बदलीं, जांच और कार्रवाई की मांग

21 वर्षीय सीमा अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थी और 8 माह की गर्भवती थी। परिवार में आने वाले बच्चे को लेकर खुशियां थीं, लेकिन एंबुलेंस की देरी और लापरवाही के आरोपों के बीच खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।