पानीपत बस स्टैंड: चलती बस के आगे कूदा शख्स, पहिए के नीचे लेटा; CCTV में कैद हुई घटना!

पानीपत बस स्टैंड पर 50 वर्षीय व्यक्ति ने रेवाड़ी डिपो की बस के आगे लेटकर किया सुसाइड का प्रयास। ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान। पूरी घटना बस स्टैंड के CCTV में कैद।

 
Suicide Attempt Video Panipat
पानीपत : मंगलवार को पानीपत बस स्टैंड पर एक अजोबीगरीब मामला सामने आया। करीब 50 वर्षीय व्यक्ति रेवाड़ डिपो की बस के आगे भागकर पहिए के नीचे लेट गया और आत्महत्या का प्रयास किया।

गनीमत रही कि चालक द्वारा सही समय पर ब्रेक लगाने से बस रुक गई और व्यक्ति बाल-बाल बच गया। उसके बाद व्यक्ति को बस के पहिए के नीचे से निकाला गया और मामले की सूचन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचक व्यक्ति को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची। फिलहाल व्यक्ति ने एसो क्यों किया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है

जानकारी अनुसार रेवाड़ी डिपो की एक बस पानीपत बस अड्डे से यात्रियों को बैठाकर धीरे-धीरे चली ही थी कि उसी समय बस स्टैंड परिसन में मौजूद एक व्यक्ति दौड़कर आया और बस के अगले पहिए के नीचे लेट गया। यह देखकर वहां पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह सारा मामला बस स्टैंड पर लगेग सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया है। वहीं यूनियन का कहना है कि सी.सी.टी.वी. कैमरे से स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है, वर्ना ड्राइवर व कंडक्टन की गलती को मानी जाती।