Panipat: पानीपत में सिलेंडर फटने से जिंदा जला बुजुर्ग, चाय बनाते समय हुआ जोरदार धमाका

पानीपत के राम नगर में गैस सिलेंडर फटने से 60 वर्षीय बुजुर्ग सोमपाल की मौत। चाय बनाने के दौरान हुआ हादसा, एक अन्य गंभीर रूप से झुलसा। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

 
पानीपत फायर ब्रिगेड न्यूज़

पानीपत : शहर के तहसील कैंप क्षेत्र के राम नगर स्थित एक कमरे में सिलैंडर के फटने से आग लग गई। आग लगने के कारण कमरे में रह रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। 

आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्हें पूरी तरह से आग पर काबू पाया। कमरे में रखा अन्य सामान भी आग की चपेट में जलकर राख हो गया बताया गया कि हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग चाय बनाने के लिए गैस का चूल्हा जला रहा था तो अचानक से सिलेंडर में धमाका हो गया। हादसा होने पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान सोमपाल निवासी राम नगर के रूप में हुई है। वह कमरा नसीम ने किराए पर लिया हुआ था और उसका साथी मृतक सोमपाल को शाम के समय चाय पिलाने के लिए घर पर लाया था। दोनों कबाड़ी का काम करते थे और जैसे ही नसीम ने चाय बनाने के लिए आग जलाई तो सिलैंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने पर सोमपाल जिंदा जल गया और नसीम गंभीर रूप से झुलस गया। माना जा रहा है कि हादसा गैस रिसाव के कारण हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया है।