पानीपत: फैक्ट्री में करंट लगने से ऑपरेटर की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा

पानीपत की फैक्ट्री में मशीन साफ करते समय ऑपरेटर गौरव की करंट लगने से मौत। हादसे का CCTV फुटेज आया सामने। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप।

 
CCTV फुटेज वायरल हरियाणा
पानीपत : पानीपत जिले में फैक्ट्री में युवा मशीन ऑपरेटर की करंट से मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में गौरव मशीन साफ कर रहा है। अचानक गौरव करंट के कारण मशीन से चिपक जाता है। जिससे गौरव की मौत हो गई। गौरव की मौत पर परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए है। 

मृतक गौरव के मामा ने फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए बताया कि हादसे के बाद परिवार से बात छिपाई गई। परिवार को पहले बताया गया कि गौरव को हार्ट अटैक आया है, लेकिन परिजन मौके पर पहुंचे तो मामला कुछ ओर ही निकला। परिजनों के मुताबिक फैक्ट्री में भारी लापरवाही हुई जिसके कारण गौरव की जान चली गई। फिलहाल परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की है।