पानीपत: पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप, अस्पताल पहुँचते ही बयान से पलटी पीड़िता

पानीपत के इसराना में पिता की दरिंदगी का मामला। शराब के नशे में सगी बेटी से गलत हरकत के आरोप के बाद बयान से पलटी युवती। जानें क्या है पूरा मामला और पुलिस की जांच।

 
पीड़िता के बदले बयान

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से एक पिता की दरिंदगी की कहानी सामने आई है। यहां एक शराब के नशे में पिता अपनी सगी बेटी के साथ मारपीट करता और उसके साथ गलत हरकतें करता था। वहीं बेटी ने परेशान होकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद मां ने हिम्मत जुटाते हुए पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।

जानकारी के अनुसार, मामला थाना इसराना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता है और पिछले एक साल से उनकी बड़ी बेटी के साथ गलत काम कर रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने और जिंदा जलाने की धमकी देता है। 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती के बयान दर्ज किए और प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर युवती ने अपने साथ किसी भी प्रकार के यौन शोषण की घटना से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोबारा थाने में उसके बयान दर्ज किए, जहां भी उसने अपने पहले दिए गए आरोपों से पलटते हुए कहा कि उसके पिता ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया। युवती ने यह जरूर स्वीकार किया कि उसका पिता शराब के नशे में मारपीट करता है, जिससे परेशान होकर उसने शिकायत दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।