Panipat Police News Update: गढ़सरनाई से खोतपुरा तक पीछा कर मारपीट, पीड़ित पक्ष ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
पानीपत के गढ़सरनाई गांव में 9 साल बाद भांजे के जन्म पर पीलिया लेकर पहुंचे मायके वालों पर ससुराल पक्ष ने हमला कर दिया। डीजे विवाद में 7 लोग घायल।
पानीपत। जिले के गढ़सरनाई गांव में नौ साल के लंबे इंतजार के बाद बहन के घर बेटे का जन्म होने पर मायके पक्ष में आई खुशियां अचानक चीख-पुकार में बदल गईं। करनाल के पुंडरक गांव से अजय अपने करीब 30 रिश्तेदारों के साथ रविवार को गढ़सरनाई गांव में बहन अन्नू के घर पीलिया की रस्म निभाने पहुंचे थे। इस खुशी के मौके पर वे 20 हजार रुपये में डीजे भी किराए पर लेकर आए थे। लेकिन रस्म के दौरान डीजे बजाने और पुरानी रंजिश को लेकर जीजा शमशेर और उसके परिजनों से विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते खूनी मारपीट में बदल गया।
🚑 पुरानी रंजिश में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: गढ़सरनाई से खोतपुरा तक पीछा कर लाठी-डंडों से किया हमला, पुलिस में शिकायत दर्ज
पीड़ित अजय ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को ससुराल में परेशान किया जाता था, जिसके कारण वह करीब एक साल तक मायके में रही थी। इसी पुरानी खुंदस के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने खुशी के माहौल में लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ितों को गढ़सरनाई से खोतपुरा गांव तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसमें अजय, उनकी पत्नी, माता-पिता समेत परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष 1 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर सहित 2 लाख रुपये का सामान लेकर पहुंचा था। घायलों का अस्पताल में इलाज कराने के बाद पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।