Panipat News: पानीपत में हाईवोल्टेज ड्रामा, पति से अनबन के बाद टावर पर चढ़ी महिला; मची अफरा-तफरी

पानीपत के सेक्टर-29 में पति से विवाद के बाद एक महिला बिजली के टावर पर चढ़ गई। डायल-112 और पुलिस ने 40 मिनट की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।

 
Husband Wife Dispute Panipat Case

पानीपत : पानीपत के सेक्टर-29 स्थित फ्लौरा चौक के पास रविवार सुबह एक महिला टावर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। लोगों ने डायल-112 पर कॉल कर सूचना दी। सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाकर नीचे उतरा। पूछताछ में सामने आया कि पति से अनबन के चलते महिला टावर पर चढ़ी थी। घटना सुबह करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच की है। करीब 40 मिनट तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला।

जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि सेक्टर-29 क्षेत्र में किराये पर रहने वाले अनीता की उसके पति गिरदारी लाल से सुबह अनबन हो गई थी। इसी के चलते महिला टावर पर चढ़ गई थी।

बता दें, 6 अप्रैल को भी चौटाला रोड पर एकतरफा प्यार में एक युवक हाइटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया था। दो घंटे बाद पुलिस ने बिजली की सप्लाई बंद कराकर युवक को उतारा था।