पानीपत: तालाब में डूबे 2 दोस्त, बचाने की कोशिश में गई जान

पानीपत के गांव सिवाह में तालाब में नहाने गए 2 दोस्तों की डूबने से मौत। एक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी डूबा। गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी।

 
किशोरों की मौत पानीपत

पानीपत : पानीपत जिले के गांव सिवाह में एक तालाब में नहाने गए 3 दोस्तों में से 2 किशोरों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दोस्त को गहरे पानी में डूबता देख बाकी दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की थी। लेकिन इस दौरान वे खुद गहरे पानी की चपेट में आ गए। 

हादसे में एक युवक तो सकुशल बाहर निकल आया, लेकिन दो अन्य दोस्तों की की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे सिवाह गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सिवाह गांव के पूर्व सरपंच खुशदिल ने बताया कि दोनों किशोर जोहड़ की बराबर में बने पाथ पर चल रहे थे। उसी दौरान एक किशोर का पैर फिसल गया जैसे वह डूबने लगा तो दुसरे किशोर ने डूबते साथी को बचाने के लिए छलांग लगा दी लेकिन दोनों ही डूब गए।

वहीं परिजनों ने बताया कि दोनों एक दूसरे की आपस में दोस्त थे और एक दूसरे की जान बचाने के चक्कर में दोनों डूब गए। विक्रम ने बताया कि डूबने वाले एक उनके भांजा और दूसरा भतीजा है। उन्होंने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना दी गई वह ड्यूटी पर थे।

 उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर को गोताखोरों के माध्यम से दोनों किशोरो के शव को बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों किशोर के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।