Panipat News: करंट लगने पर अस्पताल की जगह महिला को मिट्टी में दबाया, मौत

पानीपत में अंधविश्वास ने ली जान! करंट लगने से बेहोश महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय परिजनों ने गर्दन तक मिट्टी में दबाया। समय पर इलाज न मिलने से हुई मौत।

 
Panipat Electrocution Death

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक महिला करंट लगने से बेहोश हो गई। यहां करंट लगने से बेहोश हुई एक महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय परिजनों ने घरेलू और अंधविश्वासी तरीके अपना कर इलाज करने शुरू कर दिए। वहीं समय पर उचित्त इलाज न मिलने के कारण महिला की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों ने  गर्दन से नीचे महिला का पूरा शरीर मिट्टी में दबा दिया। उसके मुंह में एक कपड़ा भी ठूंस दिया। काफी देर तक उसके हाथ पैर रगड़ते रहे। लेकिन महिला होश में नहीं आई। इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मिट्टी से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि समय पर मेडिकल उपचार नहीं मिलने और अंधविश्वास के कारण महिला की जान चली गई।