जसपाल राणा मेमोरियल कप 2026: प्रियांशु बेरी ने शूटिंग में जीता गोल्ड
देहरादून में आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल कप 2026 में प्रियांशु बेरी ने 50 मीटर राइफल में गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया। जानें पूरी उपलब्धि।
बहादुरगढ़ : देश के प्रख्यात निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की स्मृति में आयोजित ‘जसपाल राणा मेमोरियल कप (राइफल/पिस्टल इवेंट्स) 2026 का आयोजन देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का संचालन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा किया जा रहा है और यह प्रतियोगिता 30 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में बेरी के प्रियांशु ने गोल्ड मेडल जीता है। खेल प्रतियोगिता में पदकों के लिए देशभर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया।
गन फोर विक्ट्री शूटिंग रेंज के खिलाड़ी प्रियांशु बेरी ने 50 मीटर प्रोन में ने सब राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में जूनियर और यूथ श्रेणियों में पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि के लिए प्रियांशु ने अपनी कोच काजल सैनी को श्रेय दिया है, जिन्होंने उनकी पूरी ट्रेनिंग के दौरान उनका मार्गदर्शन किया। प्रियांशु के कोच काजल सैनी और मॅटोर मनोज कुमार ने बताया कि प्रियांशु ने 50 मीटर राइफल में गोल्ड जीता है।
शूटिंग रेंज के इंचार्ज रोहित बल्हारा ने बताया कि प्रियांशु ने 4 माह पहले 50 मीटर राइफल की ट्रेनिंग आरंभ की थी। प्रियांशु के मॅटोर मनोज कुमार इंडिया शूटिंग टीम के एचपीसी के पद पर कार्यरत है। इस साल की जसपाल राणा मेमोरियल कप 2026 चैंपियनशिप में जूनियर वर्ग में रजत पदक और यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
उन्होंने कहा कि कोच काजल सैनी की ट्रेनिंग और मार्गदर्शन के बिना वे इस स्तर तक नहीं पहुंच पाते। काजल सैनी ने भी प्रियांशु के प्रदर्शन पर गर्व जताया है और उनकी सफलता की कामना की है। प्रियांशु की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और दोस्तों ने भी उन्हें बधाई दी है और उनकी कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की है। वे आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करते रहने की उम्मीद कर रहे हैं।
प्रियांशु बेरी की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी खेल की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

