पूंडरी: हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, गांव डीग में उमड़ी भारी भीड़, चर्चा का विषय बनी अनोखी बारात

कैथल के पूंडरी (गांव डीग) में हेलीकॉप्टर वाली शादी! रोहतक के मायना गांव से दूल्हा बलराम हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचा अपनी दुल्हन आशा को लेने। देखें इस शाही शादी का वायरल वीडियो और ग्रामीणों का उत्साह।

 
Royal Wedding Haryana
पूंडरी : गांव डीग में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया जब दुल्हन को लेने के लिए दूल्हा हैलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा। आशा पुत्री रोहतास की शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। 

इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। रोहतक के गांव मायना से दूल्हा बलराम हैलीकॉप्टर के माध्यम से बारात लेकर डीग पहुंचा। जैसे ही हैलीकॉप्टर गांव में उतरा, ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें बनाकर इस खास पल को यादगार बनाया। 

दूल्हे ने बताया कि हैलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को विदा करवाने का सपना वह और उसके पिता लंबे समय से देख रहे थे। आज यह सपना साकार होने से पूरे परिवार में अपार खुशी है। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार और गौरवपूर्ण क्षणा बताया। पूरे गांव में मेले जैसा दृश्य रहा और हर कोई इस अनोखी शादी की चर्चा करता नजर आया।